संगमरमर के फर्श से सजी 9 घरों की छवियां

Rita Deo Rita Deo
Residence at Carmichael Road, Dhruva Samal & Associates Dhruva Samal & Associates ห้องนั่งเล่น
Loading admin actions …

संगमरमर का फर्श घर के हर हिस्से में चाहे प्रवेश द्वार, शयनकक्ष, रसोईघर, गलियारा तथा स्नानघर  जैसे क्षेत्रों पर सुरुचिपूर्ण रंग और आकारों द्वारा प्रभावशाली बनाता है। संगमरमर निश्चित रूप से आश्चर्यचकित करने वाला वो सज्जा तत्व है जिसे साफ़ करना भी आसान है और जो कई सालों तक यूँ ही अपनी सुंदरता बनाये रखेगा चाहे उसे फर्श के रूप में उपयोग किया जाए। विभिन्न डिजाइनों और परिष्किरत करने वाले तरीकों से गुज़रकर ये उत्तम संगमरमर के फर्श डिजाइन विभिन्न तरीकों से बिछाये जाते हैं ताकि सुंदरता बनी रहे।

संगमरमर के फर्श सजावट विचारों के विकल्प अंतहीन हैं और अक्सर लोग अपने घरों को संगमरमर के फर्श डिजाइनों के साथ सजाने के तरीके से खुश रहते हैं। हमारा आतंरिक सज्जाकारो द्वारा निर्मित  in 9 संगमरमर के फर्श सज्जा विचारो  के संग्रह आपकी सहायता ज़रूर  करेंगे ।

1. मिलजुली धाराएं

Modern Residence, RAVI - NUPUR ARCHITECTS RAVI - NUPUR ARCHITECTS ห้องทานข้าว

संगमरमर टाइल्स पर विपरीत रंगो के संछिप्त धाराएं दिलचस्प फर्श को जन्म देते हैं। इस संगमरमर के फर्श डिजाइन को कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है – सीधे ले, विकर्ण या अलग-अलग आकार की टाइलें जो आपके इच्छित फर्श को बनाने के लिए जुडी हैं।

​ 2. सादा और सरल

A Modern Living Room, KARU AN ARTIST KARU AN ARTIST ห้องนั่งเล่น

ऐसा हलके सलेटी रंग का संगमरमर फर्श समकालीन शैली से सजे इस बैठक कमरे को चरित्र और इस क्षेत्र को एक निर्बाध रूप प्रदान करता है क्योंकि फर्श से लेकर छत तक सब कुछ लगभग एक ही रंग का है।

3. सीमाओं से परे

Residence at Carmichael Road, Dhruva Samal & Associates Dhruva Samal & Associates ห้องนั่งเล่น

इस हलके और गहरे गुलाबी रंग वाले संगमरमर के टाइल्स से सजा फर्श इस बैठक के सुंदर आभा में योगदान देती हैं। संगमरमर की टाइलें एक प्रभावी वातावरण के लिए व्यवस्थित ढंग से सजी होने के कारन इस क्षेत्र का कालीन को आकर्षण का केंद्र बनाये हुए हैं।

4. मिश्रित रंग

homify ห้องโถงทางเดินและบันไดสมัยใหม่

सीधे चमकदार संगमरमर की टाइलें अगर उबाऊ लगते हैं तो इस तरह के चमकदार निशानों वाले टाइल्स चुने जो इस छेत्र में आकर्षण जोड़ने के साथ इसे घर के दुसरे हिस्सों से प्रवाहपूर्ण तरीके से जोड़ते हैं।

5. ज्यामितीय टुकड़ो का उपयोग

Modern Residence, RAVI - NUPUR ARCHITECTS RAVI - NUPUR ARCHITECTS โรงรถและหลังคากันแดด กระเบื้อง

बाजार में कई रंगो और आकृतियों वाले संगमरमर के टाइल्स लोकप्रिय हैं और इन्हें ज़रूरतानुसार प्रभावशाली बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इस तरह के ज्यामितीय डिज़ाइन का उपयोग गलियारे में कर सकते हैं।

6. उदार शैली

डिजाइनों को छोटे आकार तक सीमित न रखें और इस तरह संगमरमर टाइल्स के संयोजन के साथ बड़े रूपरेखा बना सकते हैं।

जल-प्रपात

Contemporary Home design, Design House Design House ห้องนอน

फर्नीचर के चारों ओर प्रयुक्त धारीदार पत्थर इस आधुनिक कमरे में गतिशील आयाम जोड़ते हैं। धारीदार संगमरमर के नमूने भी लोकप्रिय हो रहे हैं।

8. काले संगमरमर का जादुई स्पर्श

Bungalow at Undri, Space Craft Associates Space Craft Associates ห้องนั่งเล่น

अगर आपको लगता है कि काला रंग का संगमरमर फर्श घर को अंधकारमय या बेकार प्रदर्शित करेगा तो आप गलत हैं। इस खूबसूरत आकृतियों वाली काली टाइल के फर्श को देखें जो क्षेत्र में पूर्ण औचित्य प्रदान कर रहा है।

9. ख़ानेदार

homify ห้องน้ำ

अपने कालान्त काले और सफेद टाइलों के वैकल्पिक रूप से बने इस ख़ानेदार संगमरमर के फर्श डिजाइन, आंगन के लिए लालित्य प्रदान करता है।

इसी तरह के कुछ और आकर्षक फर्श डिजाइनों के लिए इस विचार पुस्तक देखें ।

ต้องการความช่วยเหลือสำหรับโปรเจคของคุณ?
ติดต่อเราได้เลย

ไฮไลท์จากนิตยสารของเรา