8 कम लागत वाली रसोई अलमारियों के आधुनिक डिजाइन

Rita Deo Rita Deo
homify ห้องครัว
Loading admin actions …

रसोईघर डिजाइन करते समय प्रत्येक गृहस्वामी का सबसे बड़ा खर्च इसके मंत्रिमंडल पर होता है। आधुनिक मॉड्यूलर किचनों के वर्तमान बाजार में बढ़ई और डिजाइनर, अभिनव रसोई मंत्रिमंडलों के विचारों की तलाश करते हैं जो न्यूनतम लागत पर अंतरिक्ष और सामग्री का अधिक से अधिक उपयोग करने में सक्षम होते हैं। यद्यपि लकड़ी हर किसी का चहेता विकल्प है पर महंगा होने के कारन आजकल  रसोई डिजाइनर अन्य विकल्प जैसे मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड, कण बोर्ड और अन्य कृत्रिम विकल्पों को घर के मालिकों के लिए पेशकश कर रहे हैं। 

यहां कुछ टिकाऊ रसोई अलमारियाँ हैं जिन्हे प्रदर्शित करने में उनके मालिकों को गर्व और आनन्द महसूस होता हैं क्योंकि वे सुन्दरता से समझौता किए बिना कम लागत में बने हैं।

1. डिजाइन और सामग्री का सूक्ष्म खेल

homify ห้องครัว

रंग और डिजाइन के सद्भावपूर्ण मिलन से इस ख़ूबसूरत रसोई में स्वादिष्ट व्यंजनों को पकाने का  प्रोत्साहन मिलता है क्योकि इसी से यह सुखद कर्म क्षेत्र का निर्माण हुआ है। रसोई के अलमारियाँ, काउंटर और आसपास के इलाकों को डिजाइन करने के लिए केवल तीन से चार रंगों का उपयोग किया गया है। छोटे अलमारियाँ होने के बजाय दोनों आकारों का मिश्रण उन्हें अधिक समरूपता देता है और चीजों को खोजने में आसान होता है।

2. आधुनिक डिजाइन और सोच

homify ห้องครัว

सामान्य एल आकार का डिजाइन इस रसोईघर की जगह में खुला स्थान प्रदान करते हुए यहाँ कार्य करने वालों के लिए सुरुचिपूर्ण कार्यस्थल का निर्माण करता है।  यहाँ सिंथेटिक सामग्री के संयोजन के कारण रसोई महंगा लगता है पर करीब से देखने पर इस मॉड्यूलर आधुनिक रसोईघर की अलमारियाँ कम घनत्व वाली लकड़ी से बनाई गई हैं और मजबूत स्टील के हैंडल्स के कारन उत्तम दिखता है। खुली मंजिल की योजना क्षेत्र से खाने और रहने वाले क्षेत्र बीच इस कलात्मक दीवार के साथ समन्वयित बनाया गया है।

3.लकड़ी और कृत्रिम तत्वों का संयोजन

homify ห้องครัว

निर्बाध डिजाइन और प्रकाश से भरे इस कलात्मक रसोईघर में नीले ग्रेनाइट से बना एकल लम्बा काउंटर खुला स्थान प्रदान करता हैं। विस्तृत आयताकार लकड़ी के अलमारियाँ के साथ जुड़े लैकक्वेयर के अलमारियां सामंजस्य और आकर्षण के साथ-साथ काउंटर के ऊपर की दीवार पर बड़े सफेद लैकक्वेयर अलमारियाँ भी भंडारण के लिए अधिक स्थान बनाते हुए अपना योगदान  देते हैं। इस तरह सतह को साफ करना और बनाए रखना आसान है क्योकि ये अलमारियाँ बजट के अनुकूल होते हुए शीशम की लकड़ी से सस्ते भी हैं।

4. सफेद की मोहक समरूपता

इस रसोई के आयताकार प्रवाह को कैबिनेट डिजाइन के द्वारा आगे बढ़ाया गया है और इन अलमारियाँ की महंगी चमक देखकर आमतौर पर आगंतुकों को लगता है कि मालिक ने इस मॉड्यूलर रसोईघर की स्थापना पर हजारों खर्च किए होंगे। लेकिन कौन अनुमान लगा सकता है कि यह आकर्षक कैबिनेट सेट एक तिहाई महंगे लकड़ी की कीमत पर और पॉलिएस्टर पेंट से किया गया है। इस मेहेंगी लग रही सामग्री को मध्यम घनत्व के फाइबरबोर्ड कहा जाता है जिसे प्लास्टिक कोटिंग में लपेट कर और पकाया जाता है ताकि उसके सतह पर चमकदार परत चढ़े ।

5. सुरुचिपूर्ण लकड़ी और ग्लास का संयोजन -

Luxury Interior Design 3 BHK Flat, Nabh Design & Associates Nabh Design & Associates ห้องครัว

इस हल्के भूरे और सफ़ेद रंग की रसोई पर स्वच्छ काला ग्रेनाइट काउंटर देखने में सुगठित और परिपक्व लगता है । तीन किस्म की अलमारियाँ इस स्थान में लालित्य और सुंदरता को जोड़ते हैं।

6. ग्रेनाइट काउंटर के साथ ग्राम्य अलमारियाँ

इस ग्राम्य शैली के रसोई में बैठे मेहमान कभी नहीं अनुमान लगा सकते हैं कि उनको सामना करने वाली आकर्षक अलमारियाँ पुनः प्राप्त लकड़ी के बने हैं। इन अलमारियाँ के दरवाज़े रसोई में अधूरा ग्रेनाइट स्लैब के साथ देहाती समरूपता को बनाए रखने के लिए सिमित आकार के बनाये गए हैं। लकड़ी के अलमारियाँ इतनी चतुराई से डिजाइन किए गए हैं कि उनके  सन्निहित हैंडल आसानी से दिखते नहीं और राशि बचाते हैं। ग्राम्य शैली के इस रसोई सयोजन और अन्य फर्नीचर पर नवीन विचारों का भी उल्लेख हो सकता है।

7. ग्रेनाइट के पृस्ठभूमि के साथ चित्रित रसोई अलमारियाँ

Home Staging para Alquilar una Vivienda en Barcelona, Markham Stagers Markham Stagers ห้องครัว

रसोई के अभिन्यास की योजना बनाते समय हमेशा अलमारियों के लिए उचित हैंडल खरीदना याद रखें जो उपयोग करने में सहज हों और तेज किनारों न हों नहीं तो उंगलियों को हर कुछ दिनों में नए पट्टियों की आवश्यकता हो सकती है। सुरुचिपूर्ण चित्रित दरवाजों और व्यापक धातु के हैंडल के साथ इस तरह के अलमारियाँ बनाने से बच्चों के लिए भी उपयोग करने में आसानी होती हैं। भूरे ग्रेनाइट काउंटर और हलके गुलाबी अलमारियाँ स्टील सिंक के साथ आधुनिक स्थान का एहसास कराते हैं।

8.बँटी हुई अलमारियां

homify

चमकीले स्टील हैंडल के साथ भूरे और सफेद लैमिनेट की अलमारियाँ के साथ हल्के भूरे और काले पत्थरो के टाइल्स से सजे दीवार रसोईघर को आकर्षक स्पर्श देते हैं। छत के करीब अलमारी भी रसोई की दीवारों के साथ सामंजस्य रखने के लिए एक ही रंग में बनाये गए हैं।

हमारी रसोई कैबिनेट डिजाइन की तरह कुछ और आधुनिक कैबिनेट शैलियों के बारे में इस लेख में आपके लिए कुछ और नवीन उत्पाद हैं।

ต้องการความช่วยเหลือสำหรับโปรเจคของคุณ?
ติดต่อเราได้เลย

ไฮไลท์จากนิตยสารของเรา