अलमारियों से मनोग्रहीत लोगो के लिए 15 आकर्षक विचार

Rita Deo Rita Deo
Интерьер DG, INT2architecture INT2architecture ห้องนอนเด็ก
Loading admin actions …

हर घर में भण्डारण के लिए अलमारियों की ज़रुरत होती है जैसे कपड़े की अलमारी, किताबों की अलमारी या रसोई कैबिनेट जो घर में कम या अधिक भंडारण की आवश्यकताओं पर निर्भर होती है। इन्हीं घरेलु भण्डारण ज़रूरतों के लिए हमने 15 कैबिनेट मॉडल को मानदंड के आधार पर चुना है जैसे अंतरिक्ष की कमी और कार्यक्षमता दोनों पूर्ण होते हैं ।

चलिए अनुक्रमिक रूप से हर एक को जांचते हैं ताकि आप ज़रुरत के मुताबिक उनका चयन कर सकें और बढ़ई से घर में उपलब्ध अंतरिक्ष के मुताबिक बनवाएं।

1 – कोने के साथ संगतता

Vestidor, fabrè fabrè ห้องแต่งตัว

यदि आप दीवार में अलमारी के लिए जगह बनाना चाहते हैं तो इस तरह कोने में समा दें। इस उदाहरण में अलमारी एल-आकार में इस तरह से डिजाइन किया गया कि इसके खुले शेल्फ दीवार के कोने में समा गए हैं ।

2- खिसकने वाली रेल प्रणाली

ürünler, Noyadecor Noyadecor ห้องครัว

खिसकने वाली रेल प्रणाली वाली दराज़ों से बानी अलमारियां विशेष रूप से इस तरह के चौकोर आकर में बहुत ही व्यावहारिक है। जैसा कि उदाहरण से पता चलता है, एक संकीर्ण लेकिन लंबे अलमारी के लिए बनाया दराज कपड़ो, किताबो और बर्तनो के लिए भी  इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि वे रेल प्रणाली के हैं।

3 – कैबिनेट में आश्चर्यजनक विभाजन

homify ห้องนอน

एक साधारण चपटे आकर वाले अलमारी बनाने के बजाय, आप कपड़ों को इस तरह छिपे हुए डिब्बों के साथ एक आविष्कारशील अलमारी के रूप में डिज़ाइन किये हुए अलमारी में सजा सकते हैं। जब स्लाइडिंग दरवाजे वापस अपनी जगह में समां जाये तो टीवी के लिए भी जगह उपलब्ध है।

4- उजाड़ क्षेत्रों का मूल्यांकन

Urla B.T Evi, BAGO MİMARLIK BAGO MİMARLIK ห้องโถงทางเดินและบันไดสมัยใหม่

यदि आपको अतिरिक्त संग्रहण स्थान की आवश्यकता है, तो आप उजाड़  क्षेत्र से शुरू कर सकते हैं। इस उदाहरण में छह सीढ़ियों के निचे बने दो-दराज की अलमारी का उदहारण देखते हैं जो सीढ़ियों के किनारे पर ऐसे सहेज रूप से सजा है जैसे इस स्थान का एहम हिस्सा हो।

5- बिना और छोर के अलमारी

homify ห้องแต่งตัว ไม้ผสมพลาสติก

अगर शयनकक्ष छोटा और भंडारण की कमी है तो अलमारी बड़ी बनाये जो इस तरह ज़मीन से लेकर छत तक फैली हो और छलावरण लगती हो पर उपयोगी है। इसके लिए, आप फर्नीचर की जगह और अधिक विशाल कोठरी को दीवार के रूप में रंग कर सकते हैं।

6- द्वार में गढ़ी अलमारी

यदि आप अपने शयनकक्ष या ड्रेसिंग रूम में पूर्ण लम्बाई का आइना और श्रृंगार के सामान के लिए अलमारी का अलग हिस्सा चाहते हैं तो यह द्वार में गढ़ी अलमारी बहुत फायदेमंद हो सकती है। इस तरह के अंतरिक्ष बचाने वाले भंडारण योजना घर को अधिक सुगठित बनाते हुए स्थान का सदुपयोग भी करते है । इस उदाहरण में अलमारी के द्वार को एक दर्पण के रूप में डिजाइन किया गया है जिससे इसे अधिक उपयोगी बना गया है।

7- प्रत्येक स्थान का उपयोग

रसोईघर में अलमारी कई कार्यो को पूर्ण करने में सक्षम होते हैं क्योंकि यह इन्हे सूखे और गीले खाद्य पदार्थो किए इलावा बर्तन और कई उपकरणों को भी अपने अंदर सामना होता है। इस कारण से रसोई घर को बेहतर बनाने के लिए साधारण अलमारी खरीदने के बजाय कैबिनेट लगवाना बुद्धिमान समाधान है।

8- नज़रो के आभास का जादू

हमने पहले ही उल्लेख किया है कि आप दीवार के भीतर अलमारी को गढ़कर उसे कमरे के दीवारों के  समान रंग कर सकते हैं जो कमरे के बड़ा होने का आभास दिलाता है। यदि रंगीन अलमारी चाहते हैं, तो दो रंगों का उपयोग करके जादुई असर बना सकते हैं। इस उदाहरण में, टीवी के मध्य भाग को एक खुले रंग से चित्रित किया गया है, ऐसा लगता है कि अलमारी दो भागों में बंटा है।

9 – अलमारियों के लिए डब्बे

MI VESTIDOR GRANGE, Grange México Grange México ห้องแต่งตัว ไม้จริง Multicolored

यदि दरवाज़ों के बिना अलमारी की योजना बना रहे हैं, तो आप कुछ वस्तुओं को दराज़ो और डब्बो के  साथ छलावरण कर सकते हैं। जब भी आप चाहें तो डब्बो के अंदर छोटे वस्तु और दराज़ो के अंदर बड़े खान बनाकर एक साथ कई चीज़ें को भंडारण कर सकते है।

10- उपलब्ध स्थान के अनुसार कैबिनेट

Интерьер дома для молодой семьи, Rash_studio Rash_studio ห้องแต่งตัว

चिंता मत करो अगर आपके घर में बड़ी अलमारी के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं क्योकि अलमारी के निचे का ये स्थान की तरह घर के किसी भी खाली क्षेत्र को ड्रेसिंग रूम में बदल सकते हैं। उपलब्ध स्थान के अनुसार उसका सही इस्तेमाल करना भी घर के मालिक के लिए उपयोगकारी सिद्ध हो सकता है।

11 – बहुउद्देशीय अलमारी

home LM, Lemayr Thomas Lemayr Thomas ห้องนอน

अगर सादे, मानक कपड़ो की अलमारी चाहते हैं तो काम बहुत आसान होगा क्योकि फिर इसे कई कार्यो के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं । उदाहरण के लिए यहाँ प्रस्तुत इस छत से फर्श तक फैली अलमारी दीवार के सज्जा के रूप में कार्य करता है।

12. सुगठित और ठोस डिजाइन

Интерьер DG, INT2architecture INT2architecture ห้องนอนเด็ก

यदि आपको अलमारी बनाने के लिए कोई जगह नहीं मिल रही है, तो सुगठित फर्नीचर डिजाइन के बारे में सोचें। उदाहरण के लिए, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, बिस्तर का उपयोग भंडारण के लिए किया जा सकता है।

13- बिस्तर के नीचे

हमेशा बेडरूम में पर्याप्त भंडारण बनाये रखने के लिए खाली स्थान का आकलन करने के लिए बिस्तर के निचे स्थान का उपयोग करें।

14- बिस्तर के आसपास

Dolap Modelleri, Hilal Tasarım Mobilya Hilal Tasarım Mobilya ห้องนอน

यदि आपका बेडरूम छोटा है तो भी मौजूदा क्षेत्र के अनुसार भण्डारण क्षेत्र बनाया जा सकता है। प्रस्तुत उदाहरा के अनुसार दीवार अलमारी बना सकते है जिस के बीच में बिस्तर समाहित है।

15- पतले लम्बे दीवार के समान

TAG camerette, Siloma srl Siloma srl ห้องนอน Wardrobes & closets

दीवार के साथ फैले इस लम्बे अलमारी की तरफ ध्यान दें जो अधिक भंडारण प्रदान करने के साथ दीवार का भी कार्य कर सकती है।

यदि आप इस लेख को पसंद करते हैं, तो आप 'सरकने वाले दरवाज़ों के साथ इन आधुनिक अलमारियों' को ज़र्रूर पसंद करेंगे।

ต้องการความช่วยเหลือสำหรับโปรเจคของคุณ?
ติดต่อเราได้เลย

ไฮไลท์จากนิตยสารของเรา