पार्टिकल बोर्ड से रचित रसोई के फर्नीचर

Rita Deo Rita Deo
Proyecto General Ludwig, Más Identidad Diseño Más Identidad Diseño ห้องครัว
Loading admin actions …

अगर आप मॉडुलर रसोई इस्तेमाल कर रहे है जिसे बिल्डर ने लगवाया है तो आप स्वीकार कर चुके होंगे की दराज़ अलमारियां और उनके दरवाज़े लकड़ी के नहीं बल्कि पार्टिकल बोर्ड या लकड़ी के परतो को चिपकाकर बनाये हुए टुकड़ो से बनाया गया है। इस विचारपुस्तक में हम आपके साथ इस अद्भुत रचना के बार में जानकारी बांटेगे जो आजकल रसोईघर के सारे फर्नीचर बनाता है।. रसोई के फर्नीचर के बारे में बात करने से पहले, आपको पहले पता होना चाहिए कि लकड़ी के चिपबोर्ड या पार्टिकल बोर्ड क्या है।  

यह एक ऐसे लकड़ी रुपी तत्व है जिसे  मूल रूप से लकड़ी के बुरादे और परतो को विशेष प्रकार के गोंद के सहारे तेज तापमान में दबाकर बनाकर कर विभिन्न आकारों के लकड़ी के बोर्ड के मानिंद रचना की जाती है। आजकल यह सामग्री अक्सर घर में अलमारियाँ और रसोई में अन्य फर्नीचर के लिए उपयोग की जाती है, इसे अधिक किफायती माना जाता है, क्योंकि वे लकड़ी के टुकड़े या बचे हुए अवशेष हैं जो एक में शामिल होते हैं, इसलिए इसका नाम समूह का नाम है। आइए अब कुछ रसोईघर देखें, जहां  फर्नीचर के लिए सामग्री के रूप में इस पार्टिकल बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है।

1. एमडी या एमडीएफ बोर्डों की लकड़ी से बनी रसोई

इस रसोईघर में कई पार्टिकल बोर्ड के किस्मो को इस्तेमाल किया गया है पर उनमें से सबसे लोकप्रिय है एमडीएफ, जो मध्यम घनत्व का फाइबर बोर्ड है। यह लकड़ी के आधार के रूप में काम करने के लिए सक्षम है और ऊँचे तापमान में बने होने के कारन रसोईघर में अलमारियों और दराज़ो के लिए भी उपयुक्त है। वैसे तो इनका प्राकृतिक रंग भूरा होता है लिखे उसे आकर्षक रूप देने के लिए विनियर से चित्रित किया जा सकता है या लकड़ी के मानिंद प्राकृतिक रूप के लिए लकड़ी के पोलिश से रोगन कर सकते है जैसे के यहाँ किया गया है ।

2. प्लास्टिक के कणों के साथ -

अपने प्लास्टिक के फर्नीचर को देखा और इस्तेमाल भी किया होगा लेकिन इस किचन में हम आपके लिए लकड़ी और प्लास्टिक के टुकड़ो से बने तख्तो से तैयार किये गए किचन के अल्मारिओ से परिचित कराएँगे । इनको बनाने के लिए अलग-अलग वर्गों के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें तीन परतें को सबसे जटिल प्लास्टिक के कोटिंग से रंग और पैटर्न दिया जाता है। ज़रुरत के अनुसार इसे लकड़ी और ग्रेनाइट जैसे बनावटी रूप देने के लिए विशेष कोटिंग या लेप दिया जाता है ताकि ये नमी, भाप, खरोंच और बर्तनो के भार को उठा सके।

3. कण बोर्ड से बने फर्नीचर

Proyecto General Ludwig, Más Identidad Diseño Más Identidad Diseño ห้องครัว

पार्टिकल बोर्ड वाले तख्तो में तीन परतें है लेकिन यह कृत्रिम लकड़ियों के वर्ग में सबसे महंगे होते है क्योकि ये प्राकृतिक लकड़ी के सबसे निकटतम हैं। अगर असली लकड़ी की कमी है और रसोईघर में उसके जैसे रंग और सज्जा दिखानी है तो पार्टिकल बोर्ड ही सबसे अच्छा विकल्प है जैसे के इस रसोईघर में जहाँ जब तक कोई न कहे पता ही नहीं चलता के ये असली लकड़ी नहीं है।

4. पर्यावरणीय संकलन

CASA CSHA, DS Arquitectos DS Arquitectos ห้องครัว

कई प्राकृतिक सामग्रियों को लेकर इस अनोखे संकलन का निर्माण हुआ है जो लकड़ी के मानिंद है और पर्यावरण के अनुकूल भी है क्योकि ये बचे हुए लकड़ी के टुकड़ो से बनता है। ये लकड़ी के तख्ते जैसे लम्बे आरसे तक टिकाऊ न होने पर भी उपयोग और आकर्षक होने के साथ -साथ  रसोई के लिए निश्चित रूप से यह एक उत्कृष्ट पसंद है।

रसोई की सहायक सामग्री के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए इस विचार पुस्तक को जरूर पढ़ें।

ต้องการความช่วยเหลือสำหรับโปรเจคของคุณ?
ติดต่อเราได้เลย

ไฮไลท์จากนิตยสารของเรา