काउंटर के ऊपर के टाइल्स के 7 आकर्षक नमूने

Rita Deo Rita Deo
Scale Wall Tile, Equipe Ceramicas Equipe Ceramicas ห้องครัว เซรามิค
Loading admin actions …

घर के सजावट को आकर्षक बनाने वाले तत्वों में से एक आवश्यक विशेषता है टाइल्स जो इसके विभिन्न हिस्सों में ज़मीन और दीवार की शोभा बढ़ाते हैं। वैसे फर्नीचर और बाकी सज्जा से घर के सजावट शैली जुडी होती है लेकिन इसमें फर्श पर सजे टाइल्स का भी बराबर योगदान है।  इस विचारपुस्तक में हमने 7 उदाहरण संकलित किए हैं जो किचन और बाथरूम के काउंटर के ऊपर लगे टाइल्स के महत्व को उजागर करते हैं।

घर बनते वक़्त हम ज़िदायतर फर्श के टाइल्स पर ज़ियादा धयान देते है जैसे के उनकी रंग शैली, बनावट, एम्बॉसिंग और पैटर्न की विस्तृत श्रृंखला क्योकि इससे घर के बाकि तत्वों पर भी गहरा असर होता है पर काउंटर के ऊपर के टाइल्स को नज़रअंदाज़ कर देते है। इस पुस्तक में विभिन्न आकार के काउंटर के ऊपर लगने वाले टाइल का वर्णन है जो कमरे के शैलियों से जुड़े अलग-अलग डिजाइनों ने साथ उनकी आपूर्ति कर सकते हैं। आशा करते हैं के ये ७ आधुनिक टाइल्स का प्रदर्शन आपके भी किचन और बाथरूम के काउंटर के ऊपर लगे सादे सफ़ेद टाइल्स को बदल कर कुछ कलात्मक लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

1. फूलो के बगीचे मानिंद रसोईघर

soul kithcen , Lepistes Seramik Atölyesi Lepistes Seramik Atölyesi ห้องครัว

प्राकृति से प्रेम करते हैं तो बगीचे को रसोईघर में लाने के लिए टाइल्स के द्वारा इस तरह आमंत्रित कर सकते हैं । मनोरंजक और आकर्षक ये काउंटर के ऊपर दीवारों पर सजे फूल पत्तो से भरे टाइल्स रसोई में रंग और प्राकृतिक पैटर्न लाकर उसकी सुंदरता को अनोखा रूपरंग देते हैं। ऐसा कुछ अपने रसोईघर में अपनाने के लिए रसोई योजनाकारों से विभिन्न शैलियों के मॉडल और उदाहरण पा सकते हैं।

2. सिरेमिक टाइलें की प्राकृतिक सुंदरता

homify กำแพงและผนัง วัสดุปูพื้นและผนัง

हलके रंगो और सामंजस्यपूर्ण तरीके से जुड़े रंगीन पैटर्न वाले सिरेमिक टाइल्स काउंटर के आसपास प्राकृतिक सद्भाव का संचार करते हैं ताकि ये रसोई की दीवारों से जुड़े रहें । लकड़ी के मेज़पोश और प्राकृतिक रंग गर्म वातावरण बनाते हुए काउंटर के ऊपर वाले टाइल डिजाइनों की सुंदरता को बढ़ावा देते हुए इस पारम्परिक रसोई में चार चाँद लगते हैं। आवधिक पैटर्न और सामंजस्यपूर्ण रंगों के साथ गर्म वातावरण के साथ बना एक शानदार रसोईघर सयोजन।

3. एम्बॉस या उभरे हुए डिजाइंस

homify ห้องน้ำ

काउंटर के ऊपर रसोई टाइलों को नया रूप देने के लिए एम्बॉसिंग या उभरे डिजाइन का उपयोग करने से रसोई के सजावट में अनोखा भाव आता है। आधुनिक शैली वाली परियोजनाओं में आमतौर पर इस्तेमाल किए गए टाइल्स पर एम्बॉसिंग करने से रसोई की दीवारों की सजावट और अधिक आकर्षक बन जाती है जो बिना भड़कीले रंग या चमक के बिना सौंदर्य तत्वों को जोड़ता है।

4. सलेटी रंग और मधुकोष के आकर वाले टाइल्स

homify ห้องครัว เซรามิค

इस रसोई में जहां सजावट के लिए एक दुसरे से मेल खाने वाले रंगों का इस्तिमाल किया गया है वहीँ खूबसूरत काउंटर के ऊपर मधुकोष डिजाइन के खूबसूरत टाइल्स आंखों को अपील करते हैं। नियमित प्रकाश के तत्वों के साथ, एक अधिक विस्तृत और जीवंत रसोईघर बनता है जहाँ हर सामान व्यवस्थित तरीके से सजा है। सफेद और ग्रे रंग का ये सामिस्त्राण, जिसमे रसोई अलमारियाँ लकड़ी और सफेद लैमिनेट से सजे हैं, काउंटर पर हरियाली के तत्व के कारन कमरे को आधुनिक और परिष्कृत बनाता है।

5. विशाल और सुरुचिपूर्ण

PASTORELLI Shade Carpet, Pastorelli Pastorelli กำแพงและผนัง วัสดุปูพื้นและผนัง

रंग, पैटर्न और बनावट के साथ सुसज्जित ये विशाल और स्टाइलिश रसोई, आपको आधुनिक शैली के बारीकियों से परिचित करता है । इसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक रंगों का चयन किया गया है ताकि इसके मालिकों के पसंदीदा शास्त्रीय तत्वों को उभारा जा सके जिससे उसका विशाल रूप हर कोने से उजागर हो। फर्श से मेल खाती काउंटर के ऊपर वाले टाइल के सही रंग और पैटर्न को चुनकर आप रसोई को अधिक सौंदर्यपूर्ण बना सकते है।

6. तटस्थ रंग

Scale Wall Tile, Equipe Ceramicas Equipe Ceramicas ห้องครัว เซรามิค

यह रसोई उन लोगों के लिए तटस्थ रंगों से प्रेरित एक उदाहरण है, जो अग्रभूमि में ज्यामितीय रूप देना चाहते हैं। आप अलग-अलग रूपों को एक साथ ला सकते हैं और गतिशीलता जोड़ सकते हैं जैसा कि यहाँ  मधुमक्खी के छत्ता के डिज़ाइन वाले टाइल्स को जोड़ कर किया गया है। आम तौर पर, ज्यामितीय रूप आधुनिक स्टाइल रसोई में फिट होते हैं पर अधिक हड़ताली और सौंदर्यवादी देखने के लिए आप ज्यामितीय रूपों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

7. सजावटी सिरेमिक

Çini Karolar, Armada Çini & Seramik Armada Çini & Seramik สวนภายใน ตกแต่งภายใน

सिरेमिक या चीनी टाइल के डिजाइन ज़्यादातर गहरे रंगो में मिलते हैं जिनके पैटर्न विकल्पों भी बड़े होते हैं इसीलिए इन्हे इस्तेमाल करने के समय वक्त लगता है । यदि आप क्लासिक शैली की वस्तुओं के साथ दीवार सजावट के लिए लालित्य जोड़ना चाहते हैं, तो आप चीन टाइल मॉडल पर नजर रखे ताकि ज़रुरत होने पर सही डिज़ाइन और रंग ढूंढ सकते हैं जो अलग-अलग वातावरणों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए उत्तम हो। रसोई के काउंटर के ऊपर या आपके बाथरूम में इसी तरह के टाइल मॉडल का उपयोग कर सकते हैं जिन्हे धोने और साफ़ रखने में ज़ियादा मेहनत की ज़रुरत नहीं होती।

यदि आप इस विचार पुस्तकों को पसंद करते हैं, तो आप रसोई के दीवारों के लिए ये सुन्दर टाइल्स विचारों में दिलचस्पी ले सकते हैं!

ต้องการความช่วยเหลือสำหรับโปรเจคของคุณ?
ติดต่อเราได้เลย

ไฮไลท์จากนิตยสารของเรา